Tuesday, January 1, 2013

Low fat food

लाजवाब सूजी पैन केक
FILE

सामग्री :
1 कप सूजी, 1 बड़ा कप फ्रेश दही, 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, 1 टुकड़ा अदरक, 2 हरी मिर्च, एक चुटकी बेकिंग पावडर, सफेद तिल्ली 1 या 2 चम्मच, तेल, नमक स्वादानुसार।

विधि :
सबसे पहले हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। अब सूजी में दही, नमक, अदरक-मिर्च का पेस्ट एवं बेकिंग पावडर मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहे घोल को थोड़ा-सा गाढ़ा ही रहने दें। तत्पश्चात नॉनस्टिक तवे पर तेल बुरका कर गरम करें और एक बड़ा चम्मच घोल डालें और गोल-गोल फैलाएं।

एक तरफ से सिंक जाने पर उस पर तिल्ली और शिमला मिर्च टुकड़े बिखेर कर चम्मच से दबाएं। मध्यम आंच पर अच्छा कुरकुरा होने त‍क सेकें। इसी तरह दूसरी तरफ से पलट कर भी सेंक लें। अब गरमा-गरम सूजी पैन केक को हरी चटनी एवं नारियल की सफेद चटनी के साथ घर आए मेहमानों को पेश करें।

Low Fat food

टमाटर-केले की सूखी सब्जी
FILE

सामग्री :
1 या 2 कच्चे केले, 1 बड़ा टमाटर, एक चम्मच काली मिर्च पावडर, राई-जीरा बघार के लिए, धनिया पावडर, पाव चम्मच सौंफ, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच तेल।

विधि :
पहले कच्चे केले को उबाल कर पिसेस करके रख लें। अब टमाटर किस लें। एक कड़ाही में तेल गर्म करके राई-जीरे व हींग का बघार लगाएं तथा टमाटर की ग्रेवी पका कर उसमें केले के गट्टे डाल दें।

ऊपर से हल्दी, नमक, धनिया, काली मिर्च पावडर डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार टमाटर-केले की सूखी सब्जी को हरे धनिए से सजाए और गरमा-गरम रोटी के साथ पेश करें।

पाइनापल पेस्ट्री

सामग्री :
2 कटोरी पाइनापल के टुकड़े, मैदा 1 कटोरी, 1 चम्मच बेकिंग पावडर, आधा चम्मच वनीला एसेंस, आधा कटोरी मक्खन, 1 कप दूध, 1 कप सोडा वॉटर, 1 बड़ा चम्मच पिसी शक्कर।

विधि :
पहले पाइनापल को मिक्सी में पीस लें। मैदा एवं बेकिंग पावडर को छान लें, उसमें फल मिलाएं। दूध डालकर घोल बनाएं।

सोडा वॉटर में मक्खन तथा शक्कर डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब केक टिन में डालकर 15 मिनट बेक करें। ठंडा होने पर आइसिंग करके पेश करें।

Food...Food....Food

Hello World.....Welcome in the world of Food...